1
योहन 6:35
Muktidata Yeshu Granth
MYG
गुरु येशु ने उत्तर दिया, “मैं वह रोटी हूँ जो मोक्ष देती है। जो मेरी शरण में आता है, और जो मुझ पर आस्था रखता है, उसकी भूख और प्यास मिट जाएगी।
Compare
Explore योहन 6:35
2
योहन 6:63
पवित्र आत्मा मोक्ष देती है। मनुष्य की कोशिशों से कुछ लाभ नहीं। जो मैंने तुमसे कहा है, वह आत्मिक और मोक्ष देने वाला है।
Explore योहन 6:63
3
योहन 6:27
जो भोजन सड़ जाता है ऐसे भोजन के लिए ही मेहनत न करो, परंतु मोक्ष प्राप्ति के लिए मेहनत करो जिसे तेजस्वी मानव-पुत्र तुम्हें देगा। पिता परमात्मा ने तेजस्वी मानव-पुत्र को ऐसा करने का अधिकार दिया है।”
Explore योहन 6:27
4
योहन 6:40
मेरे पिता परमात्मा की इच्छा यह है कि जो पुत्र को देखे और उस पर आस्था रखे उन्हें मोक्ष मिले और मैं उन्हें बुरे और अच्छे कर्मों के न्याय के दिन ज़िन्दा कर दूँगा।”
Explore योहन 6:40
5
योहन 6:29
गुरु येशु ने उत्तर दिया, “परमात्मा को खुश करने के लिए तुम उन पर आस्था रखो जिन्हें उन्होंने भेजा है।”
Explore योहन 6:29
6
योहन 6:37
वे सभी, जो पिता परमात्मा ने मुझे दिए हैं, मेरे पास आएँगे। और जो कोई मेरे पास आता है, उसको मैं अपने से कभी दूर नहीं करूँगा।
Explore योहन 6:37
7
योहन 6:68
शिमोन पतरस ने उत्तर दिया, “प्रभुजी, हम किसके पास जाएँ? आप ही के पास मोक्ष का संदेश है।
Explore योहन 6:68
8
योहन 6:50-51
परमस्वर्ग से उतरी मोक्ष देने वाली रोटी मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खाएगा, वह हमेशा ज़िन्दा रहेगा। मेरा शरीर मोक्ष देने वाली रोटी है जो मैं संसार के लोगों के लिए देता हूँ।”
Explore योहन 6:50-51
9
योहन 6:44
कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता जब तक पिता परमात्मा जिन्होंने मुझे भेजा है, उन्हें मेरे पास आने की शक्ति न दें। और मैं उन्हें अच्छे और बुरे कर्मों के न्याय के दिन ज़िन्दा कर दूँगा।
Explore योहन 6:44
10
योहन 6:33
परमात्मा की सच्ची रोटी वह है जो परमस्वर्ग से उतरकर संसार के लोगों को मोक्ष देती है।”
Explore योहन 6:33
11
योहन 6:48
“मोक्ष देने वाली रोटी मैं हूँ।
Explore योहन 6:48
12
योहन 6:11-12
तब गुरु येशु ने रोटियाँ लीं और परमात्मा को धन्यवाद देकर बैठे हुए लोगों में बाँट दीं। इसके बाद उन्होंने मछलियाँ भी जितनी वे चाहते थे बाँट दीं। जब लोगों के पेट भर गए तब गुरु येशु ने अपने शिष्यों से कहा, “बचे हुए खाने को टोकरों में रख दो और कुछ भी बर्बाद न होने दो।”
Explore योहन 6:11-12
13
योहन 6:19-20
लगभग पाँच किलोमीटर नाव खेने के बाद उन्होंने देखा कि गुरु येशु झील पर चलते हुए नाव के पास आ रहे हैं, तो वे डर गए। किंतु गुरु येशु ने उनसे कहा, “मैं हूँ, डरो मत!”
Explore योहन 6:19-20