1
योहन 19:30
Muktidata Yeshu Granth
MYG
जब गुरु येशु ने रस चख लिया तब कहा, “मेरा काम पूरा हुआ।” और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए।
Compare
Explore योहन 19:30
2
योहन 19:28
गुरु येशु यह जानते थे कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, इसलिए उन्होंने परमात्मा-ग्रंथ में लिखा पूरा करने के लिए कहा, “मैं प्यासा हूँ।”
Explore योहन 19:28
3
योहन 19:26-27
गुरु येशु ने अपनी माँ और उस शिष्य को, जो उनका प्रिय था, पास खड़े देखा तो माँ से बोले, “महिला, देखिए, अब से यह आपका बीटा होगा।” और उस शिष्य से बोले, “देखो, अब से यह तुम्हारी माँ होंगी।” उसी समय से वह शिष्य गुरु येशु की माँ को अपने घर ले गया।
Explore योहन 19:26-27
4
योहन 19:33-34
किंतु जब उन्होंने गुरु येशु के पास आकर देखा कि वह पहले ही मर चुके हैं, तब उन्होंने उनकी टाँगे नहीं तोड़ीं। पर एक सैनिक ने उनकी पसली में भाला मारा और तुरंत उसमें से खून और पानी बहने लगा।
Explore योहन 19:33-34
5
योहन 19:36-37
यह इसलिए हुआ कि परमात्मा-ग्रंथ में जो लिखा था उसे पूरा होना था, “उसकी कोई भी हड्डी नहीं तोड़ी जाएगी।” इसी तरह परमात्मा-ग्रंथ के एक अन्य भाग में लिखा है, “जिन्होनें उसे भाले से घायल किया, उसे वे देखेंगे।”
Explore योहन 19:36-37
6
योहन 19:17
प्रभु येशु लकड़ी के क्रूस के ऊपरी भाग को अकेले ही उठाकर उस स्थान को गए जो “कपाल-स्थल” कहलाता है, और इब्रानी भाषा में, “गोलगोथा।”
Explore योहन 19:17
7
योहन 19:2
सैनिकों ने काँटों का ताज बनाकर प्रभु येशु को पहनाया और बैंजनी शाही पौशाक भी पहनाई।
Explore योहन 19:2