“जो तेज आपने मुझे दिया है, वह मैंने उन्हें दे दिया है कि जैसे हम एक हैं, वे भी एक हों। मैं उनमें और आप मुझमें जिससे वे पूरी एकता को प्राप्त करें, तब संसार के सब लोग जानेंगे कि आपने मुझे भेजा है और जैसे आपने मुझसे प्रेम किया है, वैसे ही आपने उनसे भी प्रेम किया है।