तब मैं पिता परमात्मा से कहूँगा और वह तुम्हें एक और सहायक देंगे जो हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। वह पवित्र आत्मा है जो तुम्हें सच्चाई का मार्ग बताता है। इस संसार के लोग उसको स्वीकार नहीं कर सकते, क्योंकि न तो वह उसे देखते हैं और न उसे जानते हैं। पर तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है और तुम में वास करेगा।+