“क्योंकि परमात्मा जिनका मैं सेवक हूँ और जिनकी भक्ति मैं करता हूँ, उनके स्वर्गदूत ने आज रात मेरे पास आकर कहा, ‘पौलुस, डरो मत! तुम्हें सम्राट के सामने खड़ा होना है। और देखो, परमात्मा ने अपनी कृपा से तुम्हें और तुम्हारे साथ यात्रा करनेवालों को जीवनदान देकर बचा लिया है।’