यदि परमात्मा ने उनको भी वही वरदान दिया जो हमें दिया था जब हम ने मुक्तिदाता प्रभु येशु पर आस्था रखी थी, तो मेरी क्या हैसियत है कि मैं परमात्मा को रोकता?”
यह सुनकर वह इसके जवाब में कुछ न कह पाए। इसके बाद वे परमात्मा का गुणगान करने लगे कि परमात्मा ने यहूदी समाज के अलावा दूसरे समाज के लोगों को भी अपने बुरे कर्मों से पश्चाताप करने का अवसर प्रदान किया है कि वे भी मोक्ष प्राप्त करें।