राजा यूसुफ से कही, “अब जब कि तेरो दऊवा और तेरो भईय्या आए गौ हैं, मिस्र की जमीन तेरे सामने पड़ी है, गोसेन के सहर मै जो जमीन को सबसे अच्छो हिस्सा है, बामैं अपने दऊवा और भईय्यन कै बसाए दे। और अगर बामै से कोई अच्छी आदमी जानवरन की अच्छे से देख-रेख करन बारो होबै, तौ बाकै जानवरन को अधिकारी बनाएदे।”