1
मरकुस 6:31
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
तब उसने उनसे कहा,“आओ, अलग किसी निर्जन स्थान में चलकर थोड़ी देर विश्राम कर लो।” क्योंकि वहाँ बहुत से लोग आ-जा रहे थे और उन्हें भोजन करने का भी अवसर नहीं मिल रहा था।
Compare
Explore मरकुस 6:31
2
मरकुस 6:4
तब यीशु ने उनसे कहा,“भविष्यवक्ता का अपने नगर, अपने संबंधियों और अपने घर को छोड़ और कहीं निरादर नहीं होता।”
Explore मरकुस 6:4
3
मरकुस 6:34
नाव से उतरकर जब यीशु ने एक बड़ी भीड़ को देखा तो उसे उन पर तरस आया क्योंकि वे बिना चरवाहे की भेड़ों के समान थे, और वह उन्हें बहुत सी बातें सिखाने लगा।
Explore मरकुस 6:34
4
मरकुस 6:5-6
अतः कुछ बीमारों पर हाथ रखकर उन्हें स्वस्थ करने के अतिरिक्त वह वहाँ कोई और सामर्थ्य का कार्य नहीं कर सका और उनके अविश्वास के कारण उसे आश्चर्य हुआ। फिर वह आस-पास के गाँवों में उपदेश देता हुआ घूमता रहा।
Explore मरकुस 6:5-6
5
मरकुस 6:41-43
उसने पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया और स्वर्ग की ओर देखकर आशिष माँगी। फिर उसने रोटियाँ तोड़ीं और अपने शिष्यों को देता गया कि वे लोगों को परोसें; और उसने दो मछलियाँ भी उन सब में बाँट दीं। सब ने खाया और तृप्त हो गए। फिर शिष्यों ने रोटियों के टुकड़ों और मछलियों से भरी बारह टोकरियाँ उठाईं।
Explore मरकुस 6:41-43