1
लैव्यव्यवस्था 26:12
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
मैं तुम्हारे बीच चला-फिरा करूँगा, और तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा, और तुम मेरी प्रजा ठहरोगे।
Compare
Explore लैव्यव्यवस्था 26:12
2
लैव्यव्यवस्था 26:4
तो मैं तुम्हारे लिए उपयुक्त समय पर वर्षा भेजूँगा, और भूमि अपनी उपज उत्पन्न करेगी, तथा भूमि के वृक्ष अपना फल देंगे।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:4
3
लैव्यव्यवस्था 26:3
“यदि तुम मेरी विधियों पर चलो, और मेरी आज्ञाओं को मानकर उनका पालन करो
Explore लैव्यव्यवस्था 26:3
4
लैव्यव्यवस्था 26:6
मैं उस देश में शांति स्थापित करूँगा, और तुम विश्राम करोगे, तथा कोई तुम्हें न डराएगा। मैं उस देश से हिंसक जानवरों को दूर करूँगा, और तलवार तुम्हारे देश में न चलेगी।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:6
5
लैव्यव्यवस्था 26:9
मैं तुम्हारी ओर दृष्टि करूँगा, मैं तुम्हें फलवंत करूँगा और संख्या में बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे साथ अपनी वाचा को दृढ़ करूँगा।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:9
6
लैव्यव्यवस्था 26:13
मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ, और मैं तुम्हें मिस्र देश से इसलिए निकालकर ले आया हूँ कि तुम मिस्रियों के दास न बने रहो। मैंने तुम्हारे जुए को तोड़ डाला है, और तुम्हें सीधा खड़ा करके चलाया है।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:13
7
लैव्यव्यवस्था 26:11
मैं तुम्हारे बीच अपना निवास बनाए रखूँगा, और मेरा मन तुमसे घृणा नहीं करेगा।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:11
8
लैव्यव्यवस्था 26:1
“तुम अपने लिए मूर्तियाँ न बनाना, और न कोई खुदी हुई मूर्ति या खंभा अपने लिए खड़ा करना, और न अपने देश में दंडवत् करने के लिए कोई गढ़ा हुआ पत्थर स्थापित करना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:1
9
लैव्यव्यवस्था 26:10
तुम पहले से रखा हुआ अनाज खाओगे, और पहलेवाले को हटाकर नए अनाज के लिए जगह बनाओगे।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:10
10
लैव्यव्यवस्था 26:8
तुममें से पाँच मनुष्य सौ को, और सौ मनुष्य दस हज़ार को खदेड़ेंगे, तथा तुम्हारे शत्रु तुम्हारे सामने तलवार से मारे जाएँगे।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:8
11
लैव्यव्यवस्था 26:5
अंगूर तोड़ने के समय तक तुम्हारी दाँवनी चलती रहेगी, और तुम बोआई के समय तक भी अंगूर तोड़ते रहोगे। तुम्हारे पास खाने के लिए भरपूर भोजन होगा, और तुम अपने देश में सुरक्षित बसे रहोगे।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:5
12
लैव्यव्यवस्था 26:7
तुम अपने शत्रुओं को खदेड़ दोगे, और वे तुम्हारे सामने तलवार से मारे जाएँगे।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:7
13
लैव्यव्यवस्था 26:2
तुम मेरे विश्रामदिनों को मानना, और मेरे पवित्रस्थान का आदर करना। मैं यहोवा हूँ।
Explore लैव्यव्यवस्था 26:2