1
गलातियों 6:9
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
हम भलाई करने में निरुत्साहित न हों, क्योंकि यदि हम शिथिल न पड़ें तो उचित समय पर कटनी काटेंगे।
Compare
Explore गलातियों 6:9
2
गलातियों 6:10
इसलिए अब जब भी अवसर मिले तो हम सब के साथ भलाई करें, विशेषकर विश्वास के घराने के साथ।
Explore गलातियों 6:10
3
गलातियों 6:2
एक दूसरे का बोझ उठाओ और इस प्रकार तुम मसीह की व्यवस्था को पूर्ण करोगे।
Explore गलातियों 6:2
4
गलातियों 6:7
धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता। मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा
Explore गलातियों 6:7
5
गलातियों 6:8
क्योंकि जो अपने शरीर के लिए बोता है वह शरीर से विनाश की कटनी काटेगा, परंतु जो आत्मा के लिए बोता है वह आत्मा से अनंत जीवन की कटनी काटेगा।
Explore गलातियों 6:8
6
गलातियों 6:1
हे भाइयो, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो नम्रतापूर्वक उसे सुधारो, परंतु स्वयं चौकस रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ।
Explore गलातियों 6:1
7
गलातियों 6:3-5
क्योंकि यदि कोई व्यक्ति कुछ न होने पर भी अपने को कुछ समझता है तो वह अपने आपको धोखा देता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने ही कार्य को परखे और तब उसे किसी दूसरे पर नहीं बल्कि स्वयं पर ही गर्व होगा; क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।
Explore गलातियों 6:3-5