1
निर्गमन 13:21-22
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
यहोवा उन्हें मार्ग दिखाने के लिए दिन को बादल के खंभे में, और उन्हें उजियाला देने के लिए रात को आग के खंभे में उनके आगे-आगे चलता था, ताकि वे दिन और रात दोनों में चल सकें। न तो दिन में बादल का खंभा और न रात में आग का खंभा लोगों के सामने से हटा।
Compare
Explore निर्गमन 13:21-22
2
निर्गमन 13:17
जब फ़िरौन ने लोगों को निकल जाने दिया, तो परमेश्वर उन्हें पलिश्तियों के देश के मार्ग से नहीं ले गया, यद्यपि वह छोटा था; क्योंकि परमेश्वर ने कहा, “कहीं ऐसा न हो कि लोग युद्ध होते देख पछताने लगें और मिस्र को लौट जाएँ।”
Explore निर्गमन 13:17
3
निर्गमन 13:18
इसलिए परमेश्वर उन्हें जंगल के मार्ग से घुमाकर लाल समुद्र की ओर ले गया; और इस्राएली पाँति बाँधे हुए मिस्र देश से निकल गए।
Explore निर्गमन 13:18