कि वह अपनी महिमा के धन के अनुसार तुम्हें वह दान दे कि तुम अपने भीतरी मनुष्यत्व में उसके आत्मा के द्वारा सामर्थ्य पाकर बलवान हो जाओ, और विश्वास के द्वारा मसीह तुम्हारे हृदयों में वास करे कि तुम प्रेम में जड़ पकड़कर और नींव डालकर सब पवित्र लोगों के साथ भली-भाँति समझने की शक्ति पाओ कि मसीह के प्रेम की चौड़ाई, और लंबाई, और ऊँचाई और गहराई कितनी है, और उसके उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है ताकि तुम परमेश्वर की समस्त परिपूर्णता तक भर जाओ।