1
प्रेरितों 7:59-60
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
वे स्तिफनुस पर पथराव कर रहे थे और वह यह कहकर प्रार्थना करता रहा, “हे प्रभु यीशु, मेरी आत्मा को ग्रहण कर।” फिर वह घुटने टेककर ऊँची आवाज़ से चिल्लाया, “हे प्रभु, यह पाप इन पर न लगा!” और यह कहकर वह सो गया।
2
प्रेरितों 7:49
प्रभु कहता है, ‘स्वर्ग मेरा सिंहासन और पृथ्वी मेरे पैरों की चौकी है; तुम मेरे लिए किस प्रकार का भवन बनाओगे, और मेरे विश्राम के लिए कौन सा स्थान होगा?
3
प्रेरितों 7:57-58
परंतु उन्होंने ऊँची आवाज़ से चिल्लाकर अपने कान बंद कर लिए, और एक साथ उस पर झपटे, और उसे नगर के बाहर निकालकर उस पर पथराव करने लगे। गवाहों ने अपने वस्त्र उतारकर शाऊल नामक एक युवक के पैरों के पास रख दिए।