1
2 कुरिंथियों 4:18
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
हम उन वस्तुओं पर दृष्टि नहीं लगाते जो दृश्य हैं, बल्कि उन वस्तुओं पर जो अदृश्य हैं; क्योंकि जो दृश्य हैं वे थोड़े समय की हैं, परंतु जो अदृश्य हैं वे अनंत काल की हैं।
Compare
Explore 2 कुरिंथियों 4:18
2
2 कुरिंथियों 4:16-17
इसलिए हम निराश नहीं होते। यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नष्ट होता जाता है, फिर भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जाता है। क्योंकि हमारा पल-भर का यह हल्का सा क्लेश हमारे लिए ऐसी अनंत और अपार महिमा उत्पन्न करता है, जो अतुल्य है।
Explore 2 कुरिंथियों 4:16-17
3
2 कुरिंथियों 4:8-9
हम चारों ओर से कष्ट तो सहते हैं परंतु कुचले नहीं जाते, निरुपाय तो होते हैं परंतु आशा नहीं छोड़ते, सताए तो जाते हैं परंतु त्यागे नहीं जाते, गिराए तो जाते हैं परंतु नाश नहीं होते
Explore 2 कुरिंथियों 4:8-9
4
2 कुरिंथियों 4:7
परंतु हमारे पास यह धन मिट्टी के पात्रों में इसलिए है ताकि यह स्पष्ट हो कि यह असीम सामर्थ्य हमारी ओर से नहीं बल्कि परमेश्वर की ओर से है।
Explore 2 कुरिंथियों 4:7
5
2 कुरिंथियों 4:4
और इस संसार के ईश्वर ने उन अविश्वासियों की बुद्धि को अंधा कर दिया है ताकि परमेश्वर के प्रतिरूप अर्थात् मसीह के तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके।
Explore 2 कुरिंथियों 4:4
6
2 कुरिंथियों 4:6
इसलिए कि परमेश्वर जिसने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” वह स्वयं हमारे हृदयों में चमका कि हमें परमेश्वर की महिमा के ज्ञान का प्रकाश प्रदान करे जो यीशु मसीह के चेहरे में है।
Explore 2 कुरिंथियों 4:6