1
1 कुरिंथियों 11:25-26
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
इसी प्रकार भोजन के बाद उसने कटोरा भी लिया और कहा,“यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा है; जब भी पीओ, तो मेरे स्मरण में यही किया करो।” क्योंकि जब भी तुम यह रोटी खाते और इस कटोरे में से पीते हो, तो जब तक प्रभु न आए उसकी मृत्यु का प्रचार करते हो।
Compare
Explore 1 कुरिंथियों 11:25-26
2
1 कुरिंथियों 11:23-24
क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से प्राप्त हुई, जो मैंने तुम्हें भी सौंप दी, कि प्रभु यीशु ने, जिस रात वह पकड़वाया गया, रोटी ली, और धन्यवाद करके उसे तोड़ी और कहा,“यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिएहै, मेरे स्मरण में यही किया करो।”
Explore 1 कुरिंथियों 11:23-24
3
1 कुरिंथियों 11:28-29
अतः मनुष्य अपने आपको जाँच ले; और फिर इस रोटी में से खाए और इस कटोरे में से पीए। क्योंकि जो प्रभु की देह को पहचाने बिना खाता और पीता है, वह इस खाने और पीने से अपने ऊपर दंड लाता है।
Explore 1 कुरिंथियों 11:28-29
4
1 कुरिंथियों 11:27
इसलिए जो कोई अनुचित रूप से प्रभु की रोटी खाए या उसके कटोरे में से पीए, वह प्रभु की देह और लहू का दोषी ठहरेगा।
Explore 1 कुरिंथियों 11:27
5
1 कुरिंथियों 11:1
मेरा अनुकरण करो, जैसे मैं मसीह का अनुकरण करता हूँ।
Explore 1 कुरिंथियों 11:1