तब मैंने उनसें कई, “तुम तौ खुदई हेरत आव कि हम कैसी हालत में आंय, कि यरूशलेम उजाड़ पड़ो आय और ऊके फाटक जले भए आंय। आओ, हम यरूशलेम की सहरपनाह हों बनाबें, कि आंगे हों हमाई नामधराई नें होबै।” फिन मैंने उनोंरन हों बताओ, कि मोरे यहोवा परमेसुर की किरपादृस्टि मोपै कैसी भई और राजा ने मोयसें का का बातें कईं हतीं। तब उनोंरन ने कई, “आओ, हम करयाई कसकें बनान लगें।” और उनोंरन ने ई भले काम हों करबे के लाने हिम्मत बांध लई।