ओई दिना मूसा की पोथी लोगों हों बांचकें सुनाई गई; और ऊमें जौ लिखो मिलो, कि कौनऊं अम्मोनी या मोआबी यहोवा परमेसुर की सभा में कभऊं नें आने पाबै; कायसे उनोंरन ने नांज पानू लेकें इस्राएलियन से भेंट नईं करी, बल्कि बिलाम हों उनहों स्राप देबे के लाने दक्षिणा देकें बुलवाओ हतो, तौभी हमाए यहोवा परमेसुर ने ऊ स्राप हों आसीस में बदल दओ।