1
यशायाह 44:3
पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI)
HINCLBSI
मैं प्यासी भूमि को पानी दूंगा, सूखी भूमि पर नदियाँ बहाऊंगा। मैं तेरे वंशजों पर अपना आत्मा उण्डेलूंगा, तेरी सन्तान पर अपनी आशिष की वर्षा करूंगा।’
Compare
Explore यशायाह 44:3
2
यशायाह 44:6
प्रभु, इस्राएल का राजा, उसका छुड़ानेवाला, स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है : ‘मैं ही आदि हूं, मैं ही अन्त हूं, मेरे अतिरिक्त अन्य ईश्वर नहीं है।
Explore यशायाह 44:6
3
यशायाह 44:22
मैंने बादलों की तरह तेरे अपराध लोप कर दिए; कुहरे के समान तेरे पाप उड़ा दिए। मेरे पास लौट आ, मैंने तुझे छुड़ा लिया है।
Explore यशायाह 44:22
4
यशायाह 44:8
मत डरो, भयभीत मत हो। मैं प्राचीनकाल से ये बातें तुम्हें बताता आ रहा हूं, तुम पर प्रकट करता आ रहा हूं। तुम मेरे गवाह हो। क्या मुझे छोड़ और कोई ईश्वर है? नहीं, मुझे छोड़ तुम्हारी कोई “चट्टान” नहीं है। मैं किसी अन्य को नहीं जानता।’
Explore यशायाह 44:8
5
यशायाह 44:2
तेरा सृष्टिकर्ता , गर्भ में तुझे रचनेवाला, प्रभु यों कहता है : ‘मैं तेरी सहायता करूंगा। ओ मेरे सेवक याकूब, ओ मेरे मनोनीत यशूरून! मत डर।
Explore यशायाह 44:2