1
यशायाह 30:21
पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI)
HINCLBSI
जब तुम सत्य मार्ग से दाएं-बाएं भटकोगे तब तुम्हारे कानों में पीछे से यह आवाज सुनाई देगी; “सत्य मार्ग यही है, इस पर चलो!”
Compare
Explore यशायाह 30:21
2
यशायाह 30:18
प्रभु अब भी प्रतीक्षा कर रहा है कि तुम प्रायश्चित करो, और वह तुम कर कृपा करे। वह तुम पर दया करने को तत्पर है। प्रभु न्याय करनेवाला परमेश्वर है। धन्य हैं वे, जो उसकी प्रतीक्षा करते हैं।
Explore यशायाह 30:18
3
यशायाह 30:15
इस्राएल का पवित्र परमेश्वर, प्रभु, स्वामी यों कहता है: “लौट आने और शान्त रहने से ही तुम्हारी रक्षा होगी, चुप रहने और भरोसा करने में ही तुम्हारी शक्ति है।” पर तुमने ऐसा नहीं किया।
Explore यशायाह 30:15
4
यशायाह 30:20
यद्यपि स्वामी ने तुम्हें कष्ट की रोटी खिलाई और दु:ख का पानी पिलाया; तो भी प्रभु, तुम्हारा गुरु तुमसे स्वयं को फिर कभी नहीं छिपाएगा! तुम स्वयं अपनी आंखों से अपने गुरु के दर्शन करोगे!
Explore यशायाह 30:20
5
यशायाह 30:19
ओ सियोन के लोगो, यरूशलेम नगर में रहनेवालो, तुम अब नहीं रोओगे; तुम्हारी दुहाई की पुकार सुनकर प्रभु तुम पर निस्सन्देह कृपा करेगा। जब वह उसको सुनेगा तब निश्चय ही वह तुम्हें उत्तर देगा।
Explore यशायाह 30:19
6
यशायाह 30:1
प्रभु कहता है; “ओ विद्रोही पुत्रो, धिक्कार है तुम्हें! तुम योजना तो बनाते हो, परन्तु मेरी सम्मति से नहीं; तुम सन्धि तो करते हो, पर मेरे आत्मा की प्रेरणा से नहीं। यों तुम पाप पर पाप करे रहे हो।
Explore यशायाह 30:1