ये वे बातें हैं, जिन्हें आप लोगों को करना है: एक दूसरे के साथ सत्य बोलिये, और अपनी अदालतों में ठीक और सही निर्णय दिया करिये; एक दूसरे के विरुद्ध बुरी युक्ति मत करिये, और झूठी शपथ खाने में तत्पर मत होईये. क्योंकि मैं इन सब बातों से घृणा करता हूं,” यहोवाह की यह घोषणा है.