1
प्रकाशन 3:20
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
सुनिए! मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता रहा हूं. यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेंगे, मैं उनके घर में प्रवेश करूंगा तथा मैं उनके साथ और वह मेरे साथ भोजन करेंगे.
Compare
Explore प्रकाशन 3:20
2
प्रकाशन 3:15-16
मैं आपके कामों से परिचित हूं—आप न तो ठंडे हैं और न गर्म—उत्तम तो यह होता कि आप ठंडे ही होते या गर्म ही. इसलिये कि आप कुनकुने हैं; न गर्म, न ठंडे, मैं आपको अपने मुख से उगलने पर हूं.
Explore प्रकाशन 3:15-16
3
प्रकाशन 3:19
अपने सभी प्रेम करने वालों को मैं ताड़ना देता तथा अनुशासित करता हूं. इसलिये बहुत उत्साहित होकर मन फिराव कीजिए.
Explore प्रकाशन 3:19
4
प्रकाशन 3:8
मैं आपके कामों से परिचित हूं. ध्यान दीजिए कि मैंने आपके सामने एक द्वार खोल रखा है, जिसे कोई बंद नहीं कर सकते. मैं जानता हूं कि आपकी शक्ति सीमित है फिर भी आपने मेरी आज्ञा का पालन किया है और मेरे नाम को अस्वीकार नहीं किया.
Explore प्रकाशन 3:8
5
प्रकाशन 3:21
जो विजयी होंगे, उन्हें मैं अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठने का अधिकार दूंगा—ठीक जैसे स्वयं मैंने विजय प्राप्त की तथा अपने पिता के साथ उनके सिंहासन पर आसीन हुआ.
Explore प्रकाशन 3:21
6
प्रकाशन 3:17
आपका तो यह दावा है, मैं धनी हूं, मैं समृद्ध हो गया हूं तथा मुझे कोई कमी नहीं है, किंतु आप नहीं जानते कि वास्तव में आप तुच्छ, अभागे, अंधे तथा नंगे हैं.
Explore प्रकाशन 3:17
7
प्रकाशन 3:10
इसलिये कि आपने मेरी धीरज रूपी आज्ञा का पालन किया है, मैं भी उस विपत्ति के समय, जो पृथ्वी के सभी निवासियों पर उन्हें परखने के लिए आने पर है, आपकी रक्षा करूंगा.
Explore प्रकाशन 3:10
8
प्रकाशन 3:11
मैं शीघ्र आ रहा हूं. जो कुछ आपके पास है, उस पर अटल रहिए कि कोई आपका मुकुट छीनने ना पाएं.
Explore प्रकाशन 3:11
9
प्रकाशन 3:2
इसलिये सावधान हो जाइए! आप में जो कुछ बाकी है, वह भी मृतक समान है, उसमें नए जीवन का संचार कीजिए क्योंकि मैंने अपने परमेश्वर की दृष्टि में आपके अन्य कामों को अधूरा पाया है.
Explore प्रकाशन 3:2