मैं हर एक को, जो इस अभिलेख की भविष्यवाणी को सुनते हैं, चेतावनी देता हूं: यदि कोई इसमें कुछ भी जोड़ते हैं, तो परमेश्वर उन विपत्तियों को, जिनका वर्णन इस अभिलेख में है, बढ़ा देंगे. यदि कोई भविष्यवाणी के इस अभिलेख में से कुछ भी निकालते हैं तो परमेश्वर जीवन के पेड़ तथा पवित्र नगर में से, जिनका वर्णन इस अभिलेख में है, उन व्यक्ति के भाग से उन्हें दूर कर देंगे.