यदि आप नम्रतापूर्वक परमेश्वर की खोज करें, सर्वशक्तिमान से
कृपा की याचना करें,
यदि आप पापरहित तथा ईमानदार हों, तो यह निश्चित है
कि परमेश्वर आपके पक्ष में सक्रिय हो जाएंगे
और आपकी धार्मिकता के निवास को पुनःस्थापित कर देंगे.
यद्यपि आपका प्रारंभ नम्र जान पड़ेगा,
फिर भी आपका भविष्य अत्यंत महान होगा.