यहोवाह ने शैतान से प्रश्न किया, “क्या तुमने अय्योब, मेरे सेवक पर ध्यान दिया है? क्योंकि पृथ्वी पर कोई भी उनके तुल्य नहीं है. वह सीधे, ईमानदार, परमेश्वर के प्रति श्रद्धा युक्त तथा बुराई से दूर रहनेवाले व्यक्ति हैं. अब भी वह अपनी खराई पर अटल हैं, जबकि तुम्हीं हो जिसने उन्हें नष्ट करने के लिए मुझे अकारण ही उकसाया था.”