भोजन के बाद येशु ने शिमओन पेतरॉस से प्रश्न किया, “योहन के पुत्र शिमओन, क्या तुम इन सबसे बढ़कर मुझसे प्रेम करते हो?”
उन्होंने उत्तर दिया, “जी हां, प्रभु, आप जानते हैं कि मैं आपसे प्रीति रखता हूं.”
येशु ने उनसे कहा, “मेरे मेमनों को चराओ.”
येशु ने दूसरी बार उनसे पूछा, “योहन के पुत्र शिमओन, क्या तुम मुझसे प्रेम करते हो?”
उन्होंने उत्तर दिया, “जी हां, प्रभु, आप जानते हैं मैं आपसे प्रीति रखता हूं.”
येशु ने उनसे कहा, “मेरी भेड़ों की देखभाल करो.”
येशु ने तीसरी बार पूछा, “योहन के पुत्र शिमओन, क्या तुम मुझसे प्रीति रखते हो?”
यह सुनकर पेतरॉस आहत हुए कि येशु ने उनसे तीसरी बार यह पूछा, “क्या तुम मुझसे प्रीति रखते हो?” उत्तर में उन्होंने येशु मसीह से कहा, “प्रभु, आप तो मन की बात समझते हैं, आप जानते हैं कि मैं आपसे प्रीति रखता हूं.”
येशु मसीह ने उनसे कहा, “मेरी भेड़ों को चराओ.