1
याकोब 3:17
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इसके विपरीत ईश्वरीय ज्ञान सबसे पहले शुद्ध और फिर शांति फैलानेवाला, कोमल, विवेकशील, भले काम व दया से भरा हुआ, निष्पक्ष तथा निष्कपट होता है.
Compare
Explore याकोब 3:17
2
याकोब 3:13
कौन हैं आप लोगों के बीच ज्ञानी और समझदार? वह इसे अपने उत्तम स्वभाव और कामों के द्वारा ज्ञान उत्पन्न करनेवाली नम्रता सहित प्रकट करें.
Explore याकोब 3:13
3
याकोब 3:18
मेल-मिलाप कराने वाले व्यक्ति शांति के बीज बोने के द्वारा धार्मिकता की उपज इकट्ठा करते हैं.
Explore याकोब 3:18
4
याकोब 3:16
क्योंकि जहां जलन तथा स्वार्थी इच्छाओं का डेरा है, वहां अव्यवस्था तथा सब प्रकार की दुष्टता होती है.
Explore याकोब 3:16
5
याकोब 3:9-10
इसी जीभ से हम प्रभु और पिता परमेश्वर की वंदना करते हैं और इसी से हम मनुष्यों को, जो परमेश्वर के स्वरूप में रचे गए हैं, शाप भी देते हैं. प्रिय भाइयो और बहनो, एक ही मुख से आशीर्वाद और शाप का निकलना! गलत है यह!
Explore याकोब 3:9-10
6
याकोब 3:6
जीभ भी आग है—सारे शरीर में अधर्म का भंडार—एक ऐसी आग, जो हमारे सारे शरीर को अशुद्ध कर देती है. जीभ जीवन की गति को नाश करनेवाली ज्वाला में बदल सकती है तथा स्वयं नर्क की आग से जलकर दहकती रहती है.
Explore याकोब 3:6
7
याकोब 3:8
किंतु जीभ को कोई भी वश में नहीं कर सकता. यह एक विद्रोही और हानिकारक है, जो प्राणनाशक विष से छलक रही है.
Explore याकोब 3:8
8
याकोब 3:1
प्रिय भाइयो और बहनो, आप में से अनेक लोग शिक्षक-शिक्षिकाएं बनने को उत्सुक न हों. याद रहे कि हम शिक्षकों का न्याय कठोरता पूर्वक होगा.
Explore याकोब 3:1