अतः मैं उन्हें महान लोगों के साथ एक भाग दूंगा,
वह लूटी हुई चीज़ों को सामर्थ्यी व्यक्तियों में बांट देंगे,
क्योंकि उन्होंने अपने प्राण को मृत्यु के लिए ढाल दिया,
और उनकी गिनती अपराधियों में की गई.
फिर भी उन्होंने अनेक लोगों के पाप का बोझ उठाया,
और अपराधियों के लिए मध्यस्थता की!