आपको छुड़ाने वाले इस्राएल के पवित्र परमेश्वर,
यहोवाह यों कहते हैं:
“मैं ही यहोवाह आपका परमेश्वर हूं,
जो आपको वही सिखाता हूं,
जो आपके लिए सही है, और जिस मार्ग में आपको चलना चाहिये.
यदि आपने मेरी बातों पर मात्र ध्यान दिया होता,
तब तो आपकी शांति नदी के समान,
और आपका धर्म सागर की लहरों के समान होता.