1
यशायाह 25:1
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
यहोवाह, आप ही मेरे परमेश्वर हैं; मैं आपकी प्रशंसा करूंगा और आपके नाम की महिमा करूंगा, क्योंकि आपने बड़े अद्भुत काम किए हैं, और उन सनातन योजनाओं को पूरी विश्वस्तता एवं सच्चाई से आपने पूरा किया है.
Compare
Explore यशायाह 25:1
2
यशायाह 25:8
वह सदा-सर्वदा के लिए मृत्यु को नाश करेंगे. और सार्वभौम यहोवाह सभी के चेहरों से आंसुओं को पोंछ देंगे; वह अपने लोगों की निंदा को दूर कर देंगे. यहोवाह का यह संदेश है.
Explore यशायाह 25:8
3
यशायाह 25:9
उस दिन लोग यह कहेंगे, “यही हैं हमारे परमेश्वर; यही हैं वह यहोवाह जिनका हमने इंतजार किया. आइए, हम उनके उद्धार में आनंद मनाएं और प्रसन्न रहें.”
Explore यशायाह 25:9
4
यशायाह 25:7
यहोवाह इस पर्वत पर शव परिधान का नाश करेंगे जो सभी लोगों को लपेटता है, वह चद्दर जो समस्त जनसमूहों को ढांकता है
Explore यशायाह 25:7
5
यशायाह 25:6
इसी पर्वत पर सर्वशक्तिमान यहोवाह सब लोगों को भोजन खिलाएंगे, जिसमें पुराना दाखरस— और उत्तम से उत्तम चिकना भोजन जो अच्छा और स्वादिष्ट होगा.
Explore यशायाह 25:6