1
गलातिया 4:6-7
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
अब इसलिये कि आप लोग संतान हैं, परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो अब्बा, पिता पुकारते हैं, हमारे हृदयों में भेज दिया है. इसलिये अब आप लोग दास नहीं परंतु संतान बन गए हैं और यदि आप लोग संतान हैं तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी.
Compare
Explore गलातिया 4:6-7
2
गलातिया 4:4-5
किंतु निर्धारित समय के पूरा होने पर परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मे, व्यवस्था के अधीन, कि उन सबको छुड़ा लें, जो व्यवस्था के अधीन हैं, कि हम परमेश्वर की संतान होने का अधिकार प्राप्त कर सकें.
Explore गलातिया 4:4-5
3
गलातिया 4:9
किंतु अब, जब आप लोगों ने परमेश्वर को जान लिया है, परंतु यह कहें कि आप लोग परमेश्वर द्वारा जान लिये गए हैं, तो फिर आप लोग कमजोर तथा दयनीय आदि शिक्षाओं के गुलाम बनने के लिए क्यों लौट रहे हैं? क्या आप लोगों को दोबारा उन्हीं का दास बनने की लालसा है?
Explore गलातिया 4:9
Home
Bible
Plans
Videos