उस रात राजा को नींद नहीं आई, तब उन्होंने आदेश दिया, कि इतिहास की पुस्तक लायी जाए, जिसमें उनके शासनकाल का अभिलेख था, कि उसे राजा के सामने वाचन किया जाए. वहां पुस्तक में यह बात सामने आयी, कि राजा के दो द्वारपाल खोजा, बिगथान एवं तेरेश का राजा अहषवेरोष की हत्या का षड़्यंत्र मोरदकय द्वारा सूचित किया गया था.