जब मोरदकय के चाचा अबीहाइल की पुत्री एस्तेर की बारी आई, जिनका मोरदकय ने अपनी ही पुत्री सदृश पालन पोषण किया था, तो वह राजा की उपस्थिति में प्रस्तुत हुईं. उन्होंने राजा के खोजा हेगाइ द्वारा, जो युवतियों के प्रभारी थे, दिये परामर्श के अतिरिक्त अपने लिए कुछ भी याचना नहीं की. जिस किसी ने एस्तेर को देखा, हर एक को वह सुंदर लगीं.