कि वह अपनी अपार महिमा के अनुसार अपने पवित्र आत्मा के द्वारा आप लोगों की अंतरात्मा को शक्ति-सम्पन्न करें, कि विश्वास के द्वारा मसीह आप लोगों के हृदय में वास करें और प्रेम में मजबूत व सुस्थिर नींव डालकर, आप सभी पवित्र जन मसीह के प्रेम की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई व गहराई को भली-भांति समझ सकें, और मसीह के उस प्रेम को जान सकें, जो ज्ञान से परे है कि परमेश्वर की सारी भरपूरी आप लोगों में स्थापित हो जाए.