और मैं प्रार्थना करता हूं कि अपने मन की आंखों के प्रकाशन से आप लोग जान सकें कि उनकी बुलाहट की आशा और उनके पवित्र लोगों की मीरास के वैभव का धन क्या है, और हम विश्वास करने वालों के प्रति उनकी सामर्थ्य कैसी महान है. यह सामर्थ्य उनकी महाशक्ति की काम-प्रणाली के अनुरूप है जिसे उन्होंने मसीह में प्रकाशित किया, जब उन्होंने उन्हें मरे हुओं में से जीवित कर स्वर्गीय स्थानों में अपनी दायीं ओर बैठाया, सभी सत्ता, प्रधानता, सामर्थ्य, अधिकार और हर एक नाम के ऊपर, चाहे इस युग के या आनेवाले युग के.