1
उद्बोधक 11:9
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
हे जवान! अपनी जवानी में आनंदित रहिए, इसमें आपका हृदय आपको आनंदित करे. अपने हृदय और अपनी आंखों की इच्छा पूरी करिए. किंतु आपको यह याद रहे कि परमेश्वर इन सभी कामों के बारे में आप पर न्याय और दंड लाएंगे.
Compare
Explore उद्बोधक 11:9
2
उद्बोधक 11:10
अपने हृदय से क्रोध और अपने शरीर से बुराई करना छोड़ दीजिए, क्योंकि बचपन और जवानी भी बेकार ही हैं.
Explore उद्बोधक 11:10
3
उद्बोधक 11:4
जो व्यक्ति हवा को देखते हैं वह बीज नहीं बो पाएंगे; और जो व्यक्ति बादलों को देखते हैं वह उपज नहीं काटेंगे.
Explore उद्बोधक 11:4
4
उद्बोधक 11:5
जिस तरह आपको हवा के मार्ग और गर्भवती स्त्री के गर्भ में देह के बनने के बारे में मालूम नहीं, उसी तरह सारी चीज़ों के बनानेवाले परमेश्वर के काम के बारे में आपको मालूम कैसे होगा?
Explore उद्बोधक 11:5
5
उद्बोधक 11:6
बीज सुबह-सुबह ही बो दीजिए और शाम में भी आराम मत करिए क्योंकि आपको यह मालूम नहीं है, कि सुबह या शाम का बीज बोना फलदायी होगा या दोनों ही एक बराबर अच्छे होंगे.
Explore उद्बोधक 11:6
6
उद्बोधक 11:2
अपना अंश सात भागों बल्कि आठ भागों में बांट दीजिए, क्योंकि आपको यह पता ही नहीं कि पृथ्वी पर क्या हो जाए!
Explore उद्बोधक 11:2