यह समझ लीजिए कि अंत के दिनों में कष्ट का समय आएगा. मनुष्य स्वार्थी, लालची, डींगमार, अहंकारी, परमेश्वर की निंदा करने वाले, माता-पिता की आज्ञा टालनेवाले, दयारहित, अपवित्र, निर्मम, क्षमा रहित, दूसरों की बुराई करने वाले, असंयमी, कठोर, भले के बैरी, विश्वासघाती, ढीठ, घमंडी तथा परमेश्वर भक्त नहीं परंतु सुख-विलास के चाहने वाले होंगे. उनमें परमेश्वर भक्ति का स्वरूप तो दिखाई देगा किंतु इसकी सामर्थ्य नहीं. ऐसे लोगों से दूर रहिए.