1
2 पेतरॉस 1:3-4
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
परमेश्वर ने हमारा बुलावा स्वयं अपने प्रताप और परम उत्तमता के द्वारा किया है. उनके ईश्वरीय सामर्थ्य ने उनके परिपूर्ण ज्ञान में हमें जीवन और भक्ति से संबंधित सभी कुछ दे दिया है. क्योंकि इन्हीं के द्वारा उन्होंने हमें अपनी विशाल और बहुमूल्य प्रतिज्ञाएं प्रदान की हैं कि आप लोग संसार में बसी हुई बुरी लालसाओं से प्रेरित भ्रष्टाचार से मुक्त हो ईश्वरीय स्वभाव में सहभागी हो जाएं.
Compare
Explore 2 पेतरॉस 1:3-4
2
2 पेतरॉस 1:5-7
इसलिये आप लोग हर संभव कोशिश करते हुए अपने विश्वास में नैतिक सद्गुण, नैतिक सद्गुण में समझ, अपनी समझ में आत्मसंयम, आत्मसंयम में धीरज, धीरज में भक्ति, भक्ति में भाईचारा तथा भाईचारे में निःस्वार्थ प्रेम में बढ़ते जाइए.
Explore 2 पेतरॉस 1:5-7
3
2 पेतरॉस 1:8
यदि आप लोगों में ये गुण मौजूद हैं और यदि आप लोगों में इनका विकास हो रहा है तब इनके कारण आप लोग हमारे प्रभु येशु मसीह के संपूर्ण ज्ञान में न तो निकम्मे होंगे और न ही निष्फल
Explore 2 पेतरॉस 1:8
4
2 पेतरॉस 1:10
इसलिये, प्रिय भाइयो और बहनो, अपने बुलावे को तथा चुन लिए जाने को साबित करने के लिए भली-भांति प्रयास करते रहिए. यदि आप लोग ऐसा करते रहेंगे तो कभी भी मार्ग से न भटकेंगे
Explore 2 पेतरॉस 1:10