1
1 तिमोथियॉस 4:12
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
तुलना में कम आयु के कारण कोई आपको तुच्छ न समझें परंतु बातचीत, स्वभाव, प्रेम, विश्वास तथा निर्मलता में मसीह के विश्वासियों के लिए आदर्श बन जाइए.
Compare
Explore 1 तिमोथियॉस 4:12
2
1 तिमोथियॉस 4:8
शारीरिक व्यायाम सिर्फ थोड़े लाभ का है, जबकि परमेश्वर भक्ति का लाभ सब बातों में है; क्योंकि वह जीवन का आश्वासन देती है—इस समय का जीवन और आनेवाले जीवन, दोनों का.
Explore 1 तिमोथियॉस 4:8
3
1 तिमोथियॉस 4:16
अपने जीवन और शिक्षा का पूरी शक्ति से ध्यान रखिए. इसमें लगातार चौकस रहिए क्योंकि आप ऐसा करने के द्वारा दोनों का उद्धार निश्चित करेंगे—स्वयं अपना तथा अपने सुननेवालों का भी.
Explore 1 तिमोथियॉस 4:16
4
1 तिमोथियॉस 4:1
पवित्र आत्मा का स्पष्ट कथन यह है कि अंत के समय में कुछ व्यक्ति विश्वास का त्याग कर देंगे और वे धूर्त आत्माओं तथा अशुद्ध आत्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाएंगे.
Explore 1 तिमोथियॉस 4:1
5
1 तिमोथियॉस 4:7
सांसारिक तथा काल्पनिक कथाओं से दूर रहिए, इसके विपरीत आप अपने आपको परमेश्वर की भक्ति के लिए अनुशासित कर लीजिए.
Explore 1 तिमोथियॉस 4:7
6
1 तिमोथियॉस 4:13
मेरे वहां पहुंचने तक पवित्रशास्त्र के सार्वजनिक रीति से पढ़ने, उपदेश तथा शिक्षा पाने में लीन रहिये.
Explore 1 तिमोथियॉस 4:13