शमुएल ने समस्त इस्राएली राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “यदि आप लोग हृदय की गहराई से यहोवाह की ओर फिर रहे हैं, तो अपने बीच से सारे पराए देवताओं तथा अश्तोरेथ की प्रतिमाओं को हटाकर दूर कर दीजिए. अपना हृदय यहोवाह को समर्पित कर सिर्फ उन्हीं की वंदना करते रहिए. तब यहोवाह आप लोगों को फिलिस्तीनियों के सताने से मुक्त करेंगे.”