तब एली ने शमुएल से कहा, “जाकर सो जाइए. जब वह आपको पुकारें तो कहिये, ‘यहोवाह, आप कहिए. आपके सेवक सुन रहे हैं.’ ” तब शमुएल अपने बिछौने पर जाकर लेट गए.
तब यहोवाह आए, शमुएल के निकट खड़े हुए और उन्होंने पहले जैसे पुकारा, “शमुएल! शमुएल!”
शमुएल ने उत्तर दिया, “आप कहिए, आपके सेवक सुन रहे हैं.”