तब यहोवाह द्वारा भेजी एक दुष्ट आत्मा शाऊल पर उतरी. वह अपने कमरे में बैठे हुए थे, उनके हाथ में उनका भाला था और दाविद वाद्य वादन कर रहे थे, शाऊल ने अपने भाले से दाविद को दीवार में ठोक देना चाहा, परंतु दाविद बड़ी चतुराई से बच निकले. शाऊल का भाला दीवार में जा धंसा. उस रात दाविद बचकर भाग निकले.