1
1 शमुएल 17:45
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
तब दाविद ने उन फिलिस्तीनी से कहा, “आप मेरी ओर यह भाला, यह तलवार, बरछा तथा शूल लिए हुए बढ़ रहे हैं, परंतु मैं आपका सामना सेनाओं के यहोवाह के नाम में कर रहा हूं, जो इस्राएल की सेनाओं के परमेश्वर हैं, आपने जिनकी प्रतिष्ठा को भ्रष्ट किया है.
Compare
Explore 1 शमुएल 17:45
2
1 शमुएल 17:47
तथा यहां उपस्थित हर एक व्यक्ति को यह अहसास हो जाएगा कि यहोवाह के लिए छुड़ौती के साधन तलवार और बर्छी नहीं हैं. यह युद्ध यहोवाह का है और वही आपको हमारे अधीन कर देंगे.”
Explore 1 शमुएल 17:47
3
1 शमुएल 17:37
यहोवाह, जिन्होंने मेरी रक्षा सिंह तथा रीछ से की है मेरी रक्षा इस फिलिस्तीनी से भी करेंगे.” इस पर शाऊल ने दाविद से कहा, “बहुत बढ़िया! जाइए, यहोवाह की उपस्थिति आपके साथ बनी रहे.”
Explore 1 शमुएल 17:37
4
1 शमुएल 17:46
आज ही यहोवाह आपको मेरे अधीन कर देंगे. मैं आपका संहार करूंगा और आपका सिर काटकर देह से अलग कर दूंगा. और मैं आज फिलिस्तीनी सेना के शव पक्षियों और वन्य पशुओं के लिए छोड़ दूंगा कि सारी पृथ्वी को यह मालूम हो जाए कि परमेश्वर इस्राएल राष्ट्र में हैं
Explore 1 शमुएल 17:46
5
1 शमुएल 17:40
फिर दाविद ने अपनी लाठी ली, नदी के तट से पांच चिकने-सुडौल पत्थर उठाए, उन्हें अपने चरवाहे की झोली में डाला, अपने हाथ में अपनी गोफन लिए हुए फिलिस्तीनी की ओर बढ़ चले.
Explore 1 शमुएल 17:40
6
1 शमुएल 17:32
दाविद ने शाऊल से कहा, “किसी को भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है. मैं, आपका सेवक, जाकर उन फिलिस्तीनी से युद्ध करूंगा.”
Explore 1 शमुएल 17:32