1
मत्ती 7:7
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
माँगते रहो तो तुमको दिया जाएगा। ढूँडते रहो तो तुमको मिल जाएगा। खटखटाते रहो तो तुम्हारे लिए दरवाज़ा खोल दिया जाएगा।
तुलना
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:7
2
मत्ती 7:8
क्योंकि जो भी माँगता है वह पाता है, जो ढूँडता है उसे मिलता है, और जो खटखटाता है उसके लिए दरवाज़ा खोल दिया जाता है।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:8
3
मत्ती 7:24
लिहाज़ा जो भी मेरी यह बातें सुनकर उन पर अमल करता है वह उस समझदार आदमी की मानिंद है जिसने अपने मकान की बुनियाद चटान पर रखी।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:24
4
मत्ती 7:12
हर बात में दूसरों के साथ वही सुलूक करो जो तुम चाहते हो कि वह तुम्हारे साथ करें। क्योंकि यही शरीअत और नबियों की तालीमात का लुब्बे-लुबाब है।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:12
5
मत्ती 7:14
लेकिन ज़िंदगी की तरफ़ ले जानेवाला रास्ता तंग है और उसका दरवाज़ा छोटा। कम ही लोग उसे पाते हैं।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:14
6
मत्ती 7:13
तंग दरवाज़े से दाख़िल हो, क्योंकि हलाकत की तरफ़ ले जानेवाला रास्ता कुशादा और उसका दरवाज़ा चौड़ा है। बहुत-से लोग उसमें दाख़िल हो जाते हैं।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:13
7
मत्ती 7:11
जब तुम बुरे होने के बावुजूद इतने समझदार हो कि अपने बच्चों को अच्छी चीज़ें दे सकते हो तो फिर कितनी ज़्यादा यक़ीनी बात है कि तुम्हारा आसमानी बाप माँगनेवालों को अच्छी चीज़ें देगा।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:11
8
मत्ती 7:1-2
दूसरों की अदालत मत करना, वरना तुम्हारी अदालत भी की जाएगी। क्योंकि जितनी सख़्ती से तुम दूसरों का फ़ैसला करते हो उतनी सख़्ती से तुम्हारा भी फ़ैसला किया जाएगा। और जिस पैमाने से तुम नापते हो उसी पैमाने से तुम भी नापे जाओगे।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:1-2
9
मत्ती 7:26
लेकिन जो भी मेरी यह बातें सुनकर उन पर अमल नहीं करता वह उस अहमक़ की मानिंद है जिसने अपना मकान सहीह बुनियाद डाले बग़ैर रेत पर तामीर किया।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:26
10
मत्ती 7:3-4
तू क्यों ग़ौर से अपने भाई की आँख में पड़े तिनके पर नज़र करता है जबकि तुझे वह शहतीर नज़र नहीं आता जो तेरी अपनी आँख में है? तू क्योंकर अपने भाई से कह सकता है, ‘ठहरो, मुझे तुम्हारी आँख में पड़ा तिनका निकालने दो,’ जबकि तेरी अपनी आँख में शहतीर है।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:3-4
11
मत्ती 7:15-16
झूटे नबियों से ख़बरदार रहो! गो वह भेड़ों का भेस बदलकर तुम्हारे पास आते हैं, लेकिन अंदर से वह ग़ारतगर भेड़िये होते हैं। उनका फल देखकर तुम उन्हें पहचान लोगे। क्या ख़ारदार झाड़ियों से अंगूर तोड़े जाते हैं या ऊँटकटारों से अंजीर? हरगिज़ नहीं।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:15-16
12
मत्ती 7:17
इसी तरह अच्छा दरख़्त अच्छा फल लाता है और ख़राब दरख़्त ख़राब फल।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:17
13
मत्ती 7:18
न अच्छा दरख़्त ख़राब फल ला सकता है, न ख़राब दरख़्त अच्छा फल।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:18
14
मत्ती 7:19
जो भी दरख़्त अच्छा फल नहीं लाता उसे काटकर आग में झोंका जाता है।
अन्वेषण गर्नुहोस् मत्ती 7:19