भजन संहिता 60
60
कठिन समयों में प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। शूशनेदूत की राग पर दाऊद का शिक्षादायक मिक्ताम। जब वह अरम-नहरैम और अरम-सोबाह से लड़ रहा था, और योआब ने लौटकर लोन की तराई में एदोमियों के बारह हज़ार पुरुषों को मार डाला था।
1हे परमेश्वर, तूने हमें त्याग दिया है,
और हमें तोड़ डाला है;
तू हम पर क्रोधित हुआ है।
अब हमें फिर से स्थापित कर।
2तूने भूमि को कँपा दिया
और उसे फाड़ डाला है।
उसकी दरारों को भर दे,
क्योंकि वह डगमगा रही है।
3तूने अपनी प्रजा का कठिनाइयों से सामना कराया है;
तूने हमें लड़खड़ा देनेवाली मदिरा पिलाई है।
4तूने अपने भय माननेवालों को संकेत स्वरूप एक झंडा दिया है
ताकि वे विनाश से पहले बच निकलें। सेला।
5तू अपने दाहिने हाथ के द्वारा हमें बचा,
और हमारी सुन ले कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएँ।
6परमेश्वर ने अपनी पवित्रता में कहा,
“मैं हर्षित होऊँगा;
मैं शकेम को बाँट दूँगा,
और सुक्कोत की तराई को नापूँगा।
7गिलाद मेरा है,
मनश्शे भी मेरा है;
और एप्रैम मेरे सिर का टोप है,
यहूदा मेरा राजदंड है।
8मोआब मेरे पैर धोने का बरतन है;
मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूँगा;
मैं पलिश्त पर जय की घोषणा करूँगा।”
9मुझे गढ़ वाले नगर में कौन पहुँचाएगा?
एदोम तक मेरी अगुवाई कौन करेगा?
10हे परमेश्वर, क्या तूने हमें त्याग नहीं दिया?
हे परमेश्वर, तू तो हमारी सेनाओं के साथ नहीं जाता।
11शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कर,
क्योंकि मनुष्य का किया हुआ छुटकारा व्यर्थ होता है।
12परमेश्वर के साथ होकर हम वीरता दिखाएँगे;
और वही हमारे शत्रुओं को रौंदेगा।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 60: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative