Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 61

61
परमेश्‍वर में सुरक्षा
संगीत निर्देशक के लिए। तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ दाऊद का भजन।
1हे परमेश्‍वर, मेरी पुकार सुन,
मेरी प्रार्थना पर ध्यान दे।
2मूर्च्छित होते समय मैं पृथ्वी की छोर से तुझे पुकारूँगा;
मुझे उस चट्टान पर ले चल जो मेरे लिए ऊँची है।
3तू ही मेरा शरणस्थान रहा है,
और शत्रु के विरुद्ध एक दृढ़ गढ़ ठहरा है।
4मैं सर्वदा तेरे तंबू में वास करूँगा
और तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। सेला।
5हे परमेश्‍वर तूने मेरी मन्‍नतें सुनी हैं;
तूने मुझे वैसा ही भाग दिया है
जैसा तू अपने नाम का भय माननेवालों को देता है।
6तू राजा की आयु को बहुत बढ़ा;
उसके वर्ष कई पीढ़ियों के तुल्य हों।
7वह परमेश्‍वर के सम्मुख सर्वदा बना रहे।
तू उसकी रक्षा करने के लिए करुणा और सच्‍चाई को ठहरा।
8तब मैं प्रतिदिन अपनी मन्‍नतें पूरी करते हुए
सर्वदा तेरे नाम का भजन गाऊँगा।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo