भजन संहिता 59
59
परमेश्वर हमारा दृढ़ गढ़ है
संगीत निर्देशक के लिए। अल तशहेत की राग पर दाऊद का मिक्ताम। जब शाऊल के भेजे हुए लोगों ने दाऊद को मार डालने के लिए उसके घर को घेर लिया था।
1हे मेरे परमेश्वर, मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा;
मुझे ऊँचे स्थान पर रखकर
विरोधियों से मेरी रक्षा कर।
2मुझे बुराई करनेवालों से छुड़ा;
और हत्यारे मनुष्यों से मुझे बचा ले।
3क्योंकि देख, वे मेरी घात में हैं।
हे यहोवा, मेरा कोई अपराध या दोष नहीं है
फिर भी ये हिंसक लोग मेरे विरुद्ध इकट्ठे होते हैं।
4मैं निर्दोष हूँ,
पर वे तुरंत मुझसे लड़ने को तैयार हो जाते हैं।
मेरी सहायता के लिए जाग और यह देख!
5हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा,
हे इस्राएल के परमेश्वर!
सब अन्यजातियों को दंड देने के लिए जाग!
किसी विश्वासघात करनेवाले कुकर्मी पर अनुग्रह न कर। सेला।
6वे साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते हैं,
और नगर के चारों ओर घूमते हैं।
7देख, वे अपने मुँह से जहर उगलते हैं,
उनके मुँह के भीतर तलवारें हैं।
वे कहते हैं, “कौन सुनता है?”
8परंतु हे यहोवा, तू उन पर हँसेगा;
तू सब अन्यजातियों को ठट्ठों में उड़ाएगा।
9हे मेरे बल, मुझे तेरी ही आस होगी;
क्योंकि परमेश्वर मेरा ऊँचा गढ़ है।
10मेरा परमेश्वर अपनी करुणा में मुझसे मिलेगा;
परमेश्वर ऐसा करेगा कि मैं अपने शत्रुओं की पराजय देखूँ।
11उन्हें घात न कर,
ऐसा न हो कि मेरी प्रजा भूल जाए।
हे प्रभु, हे हमारी ढाल,
अपने सामर्थ्य से उन्हें तितर-बितर कर,
और उन्हें गिरा दे।
12वे अपने मुँह के पाप
और होठों के शब्दों के कारण,
तथा अपने शाप देने
और झूठ बोलने के कारण अपने अभिमान में पकड़े जाएँ।
13अपने प्रकोप से उनका विनाश कर,
हाँ, उनका विनाश कर जिससे उनका अंत हो जाए,
और समस्त पृथ्वी के लोग यह जानें
कि परमेश्वर याकूब पर राज्य करता है। सेला।
14वे साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते हैं,
और नगर के चारों ओर घूमते हैं।
15वे रोटी के लिए मारे-मारे फिरते हैं,
और तृप्त न होने पर रात भर गुर्राते हैं।
16परंतु मैं तेरे सामर्थ्य का गीत गाऊँगा,
और भोर को तेरी करुणा का जय जयकार करूँगा,
क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है,
और संकट के समय मेरा शरणस्थान है।
17हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा,
क्योंकि हे परमेश्वर, तू मेरा ऊँचा गढ़
और मेरा करुणामय परमेश्वर है।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 59: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative