Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 47

47
परमेश्‍वर हमारा राजा है
संगीत निर्देशक के लिए। कोरहवंशियों का भजन।
1हे देश-देश के सब लोगो,
तालियाँ बजाओ! आनंद से भरकर
परमेश्‍वर का जय जयकार करो!
2क्योंकि परमप्रधान यहोवा भययोग्य है,
वह समस्त पृथ्वी का महाराजा है।
3वह देश-देश को हमारे अधीन,
और जाति-जाति को
हमारे पैरों के नीचे कर देता है।
4वह हमारे लिए हमारी मीरास चुन लेता है,
जो उसके प्रिय याकूब का गौरव है।
सेला।
5परमेश्‍वर जय जयकार के साथ, हाँ,
यहोवा तुरही की आवाज़ के साथ ऊपर गया है।
6भजन गाओ, परमेश्‍वर का भजन गाओ।
भजन गाओ, हमारे राजा का भजन गाओ।
7परमेश्‍वर समस्त पृथ्वी का महाराजा है;
समझ-बूझ के साथ भजन गाओ।
8परमेश्‍वर जाति-जाति पर राज्य करता है;
वह अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।
9राज्य-राज्य के कुलीन अब्राहम के परमेश्‍वर की
प्रजा होने के लिए इकट्ठे हुए हैं।
क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्‍वर के वश में हैं,
वह महान है।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo