Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 48

48
सिय्योन का ऊँचा उठाया जाना
एक गीत। कोरहवंशियों का भजन।
1हमारे परमेश्‍वर के नगर में यहोवा महान
और अति स्तुति के योग्य है।
2उसका पवित्र पर्वत ऊँचाई में सुंदर है,
और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है।
राजाधिराज का नगर सिय्योन पर्वत पर स्थित है
जो उत्तर में है।
3परमेश्‍वर को वहाँ के राजमहलों में
दृढ़ गढ़ माना जाता है।
4देखो, राजा इकट्ठे हुए,
वे एक साथ आगे बढ़े।
5उन्होंने देखा, और वे विस्मित हुए;
वे घबराकर भाग खड़े हुए।
6वहाँ अत्यंत भय ने उन्हें जा पकड़ा,
और उन्हें जच्‍चा की सी पीड़ा होने लगी।
7तू पूर्वी वायु से तर्शीश के
जहाज़ों को तोड़ डालता है।
8जैसा सुना था, वैसा ही
हमने अपने परमेश्‍वर
अर्थात् सेनाओं के यहोवा के
नगर में होते देखा है;
परमेश्‍वर उस नगर को
सदा दृढ़ बनाए रखेगा।
सेला।
9हे परमेश्‍वर, हमने तेरे मंदिर के भीतर
तेरी करुणा पर ध्यान किया है।
10हे परमेश्‍वर, जैसा तेरा नाम है,
वैसी ही तेरी स्तुति भी पृथ्वी के
कोने-कोने तक होती है।
तेरा दाहिना हाथ धार्मिकता से परिपूर्ण है।
11तेरे न्याय के कारण सिय्योन पर्वत आनंदित हो,
और यहूदा की बेटियाँ मगन हों।
12सिय्योन के चारों ओर चलो,
और उसकी परिक्रमा करो,
उसके गुम्मटों को गिनो,
13उसकी शहरपनाह पर दृष्‍टि लगाओ,
उसके महलों को ध्यान से देखो
ताकि तुम आने वाली पीढ़ी से
इसका वर्णन कर सको।
14क्योंकि यह परमेश्‍वर सदा-सर्वदा
हमारा परमेश्‍वर है।
वह सदा#48:14 अक्षरशः मृत्यु तक हमारी अगुवाई करेगा।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo