भजन संहिता 46
46
परमेश्वर हमारा शरणस्थान
संगीत निर्देशक के लिए। अलामोत की राग पर कोरहवंशियों का एक गीत।
1परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है,
संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।
2इसलिए हम नहीं डरेंगे,
चाहे पृथ्वी उलट जाए,
और पर्वत समुद्र के बीच जा गिरें;
3चाहे समुद्र गरजे और फेन उठाए,
और उसके उमड़ने से पर्वत काँप उठें।
सेला।
4एक नदी है
जिसकी धाराएँ परमेश्वर के नगर को,
अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवासस्थान को
आनंदित करती हैं।
5परमेश्वर उस नगर में है,
वह नगर कभी नहीं टलेगा;
भोर होते ही परमेश्वर उसकी सहायता करेगा।
6जातियों ने हुल्लड़ मचाया,
राज्य लड़खड़ाए;
वह बोल उठा,
और पृथ्वी पिघल गई।
7सेनाओं का यहोवा हमारे साथ है,
याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है।
सेला।
8आओ, यहोवा के कार्यों को देखो
कि उसने पृथ्वी पर
कैसे-कैसे अद्भुत कार्य किए#46:8 अद्भुत कार्य — अक्षरशः विनाश हैं।
9वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों का
अंत कर देता है,
वह धनुष को तोड़ता
और भाले को दो टुकड़े कर डालता है,
वह रथों को आग में झोंक देता है।
10“शांत हो जाओ, और जान लो
कि मैं ही परमेश्वर हूँ।
जातियों के मध्य मैं महान ठहरूँगा;
समस्त पृथ्वी पर भी मैं महान ठहरूँगा।”
11सेनाओं का यहोवा हमारे साथ है,
याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है।
सेला।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 46: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative