Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 122

122
यरूशलेम की शांति के लिए प्रार्थना
यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।
1जब लोगों ने मुझसे कहा,
“आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,”
तब मैं आनंदित हुआ।
2हे यरूशलेम, हम तेरे फाटकों के भीतर
खड़े हुए हैं।
3यरूशलेम ऐसे नगर के समान बना है,
जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं;
4जहाँ गोत्र-गोत्र के लोग,
अर्थात् याह के गोत्रों के लोग,
इस्राएल की साक्षी बनने और
यहोवा के नाम का धन्यवाद करने जाते हैं।
5वहाँ न्याय के सिंहासन स्थापित हैं
जो दाऊद के घराने के हैं।
6यरूशलेम की शांति के लिए प्रार्थना करो :
“तुझसे प्रीति रखनेवाले कुशल से रहें।
7तेरी शहरपनाह के भीतर शांति,
और तेरे महलों में सुख-समृद्धि बनी रहे।”
8मैं अपने भाइयों और मित्रों के कारण कहूँगा,
“तुझमें शांति बनी रहे!”
9अपने परमेश्‍वर यहोवा के भवन के कारण,
मैं तेरी भलाई चाहूँगा।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo